बिसौली (संवाददाता आई एम खान )। काकोरी कांड के अमर शहीदों की प्रतिमाओं को बुलडोजर से तोड़े जाने के विरोध में मंगलवार को बिसौली में जनआक्रोश देखने को मिला। जनहित सत्याग्रह मोर्चा, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन और सामाजिक कार्यकर्ताओं के संयुक्त तत्वावधान में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को उप जिलाधिकारी …
Read More »श्याम भक्ति में झूमा उसावा: भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब
उसावा (संवाददाता अमित वर्मा)। मंगलवार को नगर उसावा में बाबा खाटू श्याम के भक्तों ने आस्था, उत्साह और भक्ति के साथ भव्य निशान यात्रा निकालकर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। यात्रा का शुभारंभ बाबा लक्कड़ दास मंदिर से विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुआ। निशान यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों …
Read More »बदायूं को मिली दिल्ली की सीधी रफ्तार: बरेली-नई दिल्ली एक्सप्रेस का विस्तार कासगंज तक मंजूर
उझानी (संवाददाता अभिनव सक्सेना)। केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा के प्रयासों से जिलेवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। केंद्र सरकार ने बरेली-नई दिल्ली एक्सप्रेस का विस्तार बदायूं होते हुए कासगंज रेलवे स्टेशन तक करने को मंजूरी दे दी है। इससे अब हजारों यात्रियों को सीधे दिल्ली तक सफर करने की …
Read More »नन्हे सितारों ने लूटी महफिल: टिथोनस स्कूल में ग्रेजुएशन समारोह बना यादगार
बदायूं (संवाददाता गोविंद देवल)। उझानी रोड स्थित टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को आयोजित ग्रेजुएशन समारोह में नन्हे-मुन्ने बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की शैक्षणिक निदेशक शिल्पी बंसल एवं प्रबंध निदेशक शरद बंसल द्वारा माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर …
Read More »रामनवमी पर आस्था का सैलाब: 25 मार्च को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, झांकियों से सजेगा नगर
बिल्सी (संवाददाता गोविंद देवल)। रामनवमी के पावन अवसर पर नगर में इस बार आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। 25 मार्च 2026, दिन बुधवार को श्री मनकामेश्वर चामुंडा मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। रजनीश शर्मा ने बताया शोभायात्रा उझानी …
Read More »बिल्सी को मिली बड़ी सौगात: 7 किमी बाइपास को 73.76 करोड़ की मंजूरी, बदलेगा ट्रैफिक का नक्शा
विधायक हरीश शाक्य की पहल रंग लाई: बदायूं-बिजनौर मार्ग से बिल्सी तक बनेगा बाइपास, जाम से मिलेगी राहत बिल्सी/बदायूं। जनपद बदायूं में लंबे समय से प्रतीक्षित बिल्सी बाइपास निर्माण को आखिरकार हरी झंडी मिल गई है। शासन ने बदायूं-बिजनौर मार्ग से बिल्सी नगर तक 7 किलोमीटर लंबे बाइपास निर्माण के …
Read More »मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक, सुरक्षा उपाय बताए
बिल्सी। महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त और जागरूक बनाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरासौल स्थित खेड़ा देवी मंदिर और नगर के देववाणी मंदिर परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन केंद्र प्रभारी रचना देशवाल के नेतृत्व में …
Read More »एसपीएल में सुपर इंडियन की धमाकेदार जीत, 8 ओवर में ही लक्ष्य किया हासिल
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम सिरतौल में चल रहे सिरतौल प्रीमियर लीग (एसपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को खेले गए मुकाबले में सिरतौल सुपर इंडियन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिरतौल रॉयल्स को हराकर जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिरतौल रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 10 …
Read More »नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की आराधना, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बिल्सी। नगर के देवी मंदिरों में सोमवार को नवरात्र के पांचवें दिन मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और भक्तों ने जलाभिषेक कर मां का आशीर्वाद लिया। भक्तों का मानना है कि मां …
Read More »सम्पूर्ण समाधान दिवस में 25 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
सहसवान (बदायूं)। तहसील सहसवान में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी जिलाधिकारी केशव कुमार ने अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापरक और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान कुल 25 शिकायतें एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को …
Read More »
Budaun Amarprabhat