हनुमान जी पर चोला चढ़ाकर किया भव्य श्रृंंगार
![]()
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित श्री संकट मोचन दरबार में प्रधान मंहत संजय शर्मा समेत भक्तों ने श्री हनुमान जी को गंगाजल से स्नान कराया। उसके बाद बाबा का चोला चढ़ाकर चांदी के वर्क एवं फलों से भव्य एवं दिव्य श्रृंगार किया गया। उसके बाद श्रीराम नाम का संकीर्तन किया गया। बाद में आरती पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया। इधर, तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी-खौंसारा स्थित बलदेव धाम पर आचार्य ललित शर्मा और भक्तों ने बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया। इसके बाद यहां बाबा के भक्तों ने पूजा-अर्चना की। यहां आरती के अलावा सुंदरकांड का पाठ भी आयोजित किया गया। उसके बाद यहां सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। आचार्य ने कहा कि जो भी भक्त मंगलवार को बाबा पर चोला चढ़ाता है। बाबा उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते है। वहीं नगर के तहसील मोड़ स्थित शिव शक्ति ओम मंदिर पर श्री बालाजी भक्त मंडली के सेवादारों ने भी बाबा पर चोला चढ़ाकर श्रृंगार किया।
Budaun Amarprabhat