Breaking News

उदय कार्यक्रम के तहत राममूर्ति देवी स्कूल में बालिकाओं को स्कूली बैग बांटे

Spread the love

बिसौली। रोटरी क्लब ने शिक्षा का उदय कार्यक्रम के तहत राममूर्ति देवी स्कूल में बालिकाओं को स्कूली बैग बांटे। रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजय गर्ग ने बताया की इसका उद्देश्य वंचित बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना था।
राममूर्ति देवी स्कूल में रोटरी क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दीपांशु अग्रवाल बसंत राय राधे श्याम चंदौसी के सहयोग से 125 बालिकाओं को स्कूली बैग बांटे गए। इस दौरान रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजय गर्ग ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के वंचित एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना एवं उनके शैक्षिक संसाधनों की पूर्ति करना था। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजय गर्ग, इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष सुविधा माहेश्वरी, सचिव मुदित अग्रवाल, सचिव भारती अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष मनोज माहेश्वरी, दिनेश मधु आई हॉस्पिटल के चेयरमैन रवि प्रकाश अग्रवाल, सुभाष चंद्र अग्रवाल, विनय प्रकाश अग्रवाल, पूर्व सचिव अरविंद अग्रवाल, डा. प्रवीण शर्मा, विनय शर्मा, लता अग्रवाल, रितु अग्रवाल, मधु शर्मा, संयोगिता गर्ग, कृष्ण गुप्ता, संगीता रस्तोगी, रेनू अग्रवाल आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अचानक पेड़ गिरने से बाल-बाल बचा दुकानदार पेड़ गिरने से पास खड़े लोगों में मची अफरा तफरी

Spread the loveबिजली के तार हुए क्षतिग्रस्त, स्कूल के छात्र महज दस कदम दूर थे …