Breaking News

श्री गांधी सेवा सदन खादी भंडार का उदघाटन किया गया

Spread the love

श्री गांधी सेवा सदन खादी भंडार का उदघाटन किया गया ,
आसफपुर – बीते दिन सोमवार को कालेज के अध्यक्ष नत्थू लाल शर्मा , प्रबंधक अनिल कुमार पाठक , स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव , मुनीश चंद्र चौहान , कालेज के प्रधानाचार्य करतार सिंह , मनोज कुमार गंगवार , निखिलेश पाठक , अवनीश पाठक , अखिलेश पाठक के निर्देशन में श्री गांधी सेवा सदन खादी भंडार पर पूजा अर्चना के संस्थान का उदघाटन किया गया
हम आपको बता दें कि पिछले 15 वर्ष के बाद संस्था के अध्यक्ष नत्थू लाल शर्मा एवं मंत्री अनिल कुमार पाठक , की कमेटी द्वारा खादी भंडार का शुभारंभ किया गया जिसमें अनेक प्रकार की खादी जैसे सफेद व रंगीन चादरें , तौलिए , गमछे , लुंगी , रूमाल आदि उचित दामों पर बिक्री के लिए उपलब्ध रहते हैं ।
खादी भंडार के शुभारंभ के दिन क्षेत्रीय गांव हरदासपुर निवासी सुधीर यादव व स्थानीय पुलिस चौकी उपनिरीक्षक चंद्र शेखर सिंह ने खादी भंडार से एक एक तौलिया खरीदा ।
खादी भंडार के उदघाटन के अवसर पर कालेज के प्रधानाचार्य करतार सिंह , उप प्रधानाचार्य मनोज गंगवार , निखिलेश कुमार पाठक , अवनीश कुमार पाठक , अखिलेश कुमार पाठक , अरविंद मिश्र , दुजेंद्र शर्मा ,भावना रानी वार्ष्णेय , राहुल कुमार , बृजेश यादव ,अभिलाष मिश्रा , जयवीर सिंह ,अभय सिंह , मनोज कुमार सहित गांव के संभ्रांत श्रीनिवास शर्मा , अशोक कुमार शर्मा , शिवओम शर्मा , प्रियांशु शर्मा , रजनीश मिश्रा ,श्याम सुंदर शर्मा , प्रवेश पाठक , अरुण कुमार मौर्य , पीयूष पाराशरी , महेंद्र पाल शर्मा , विजय प्रताप सिंह व खादी भंडार के संचालक सचिन यादव मौजूद रहे ।
इस अवसर पर संस्थान के मंत्री अनिल कुमार पाठक ने सभी आगंतुकों को सूक्ष्म जलपान कराया और आभार व्यक्त किया ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!