Breaking News

कादरचौक ब्लॉक के न्याय पंचायत बाराचिर्रा के प्राथमिक विद्यालय अन्तुईया में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक

Spread the love

कादरचौक ब्लॉक के न्याय पंचायत बाराचिर्रा के प्राथमिक विद्यालय अन्तुईया में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक संपन्न हुई। यह बैठक प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को आयोजित की जाती है, जिसमें एसएमसी अध्यक्ष सहित समस्त सदस्यों के बीच बैठक एजेंडा के प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की जाती है। विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक जमीर अहमद ने विद्यालय में बच्चों का शत् प्रतिशत नामांकन, डी.बी.टी. से प्राप्त धनराशि से यूनिफॉर्म व अन्य सामग्री तैयार करने, इको क्लब पर (थीम सितंबर, 2025 पर), स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन पर, आउट ऑफ स्कूल बच्चों के प्रवेश पर, निपुण भारत मिशन पर, आधार विहीन छात्रों और खाता सीडेड करवाने के संबंध में एवं दिव्यांग जन बच्चों हेतु समर्थ कार्यक्रम पर चर्चा की। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष नवाब सिंह व समस्त सदस्य गण एवं काजिम अली सहायक अध्यापक, सुनीता देवी शिक्षामित्र, मीना रानी आंगनबाड़ी कार्यकत्री, गीता देवी आंगनवाड़ी सहायिका, गीता व कमलेश रसोईया आदि।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सपा लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया।

Spread the loveबिसौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी …

error: Content is protected !!