Breaking News

शिक्षकों और शिक्षामित्रों को प्रथम बैच में बुनियादी साक्षरता और संख्या की अवधारणाओं पर

Spread the love

कादरचौक ब्लॉक संसाधन केंद्र, असरासी पर प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षामित्रों को प्रथम बैच में बुनियादी साक्षरता और संख्या की अवधारणाओं पर (एफ.एल.एन.) एवं एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्य पुस्तकों पर आधारित शिक्षक प्रशिक्षण दिया गया। पंचम दिवस पर नोडल ए.आर.पी. (विज्ञान) रत्नेश कुमार ने मूल्यांकन परीक्षा भी आयोजित कराई, जिसके माध्यम से प्रतिभागियों की साक्षरता और संख्यात्मक कौशल का आकलन किया गया। ए.आर.पी. (हिंदी) शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य है कि प्राथमिक स्तर पर हर बच्चा पढ़ने, लिखने और गणना करने की बुनियादी क्षमता हासिल कर सके। ए.आर.पी. (अंग्रेजी) अंजुम खान ने कहा कि इस दिशा में चल रहा यह प्रशिक्षण शिक्षकों की योग्यता और दक्षता को और मजबूत करेगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ जुगल किशोर (राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक) ने किया। खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार ने कहा कि पांच दिवसीय एफ.एल.एन. प्रशिक्षण में जो सीखा वह अपने- अपने विद्यालय की शिक्षण योजना में अक्षरशः लागू करेंगे। अंत में प्रथम बैच के प्रशिक्षण के समापन की घोषणा की। संदर्भ दाता पूर्व ए.आर.पी. सुनील कुमार, परमानंद, विनीत सोलंकी, विवेक द्विवेदी, परमवीर सिंह दीवला, जाकिर अली खान, जितेंद्र कुमार, अंकित गुप्ता, जमीर अहमद, जाबिर हुसैन,अतेन्द्र कुमार,उमेश चन्द्र, सर्वेश कुमार सिंह,आशू कुमार, शिव शंकर, अंकित मिश्रा, फरहत जावेद, मोहम्मद नवेद, राजीव कुमार शर्मा, मदनपाल, चंद्रशेखर, परमवीर सिंह दिवाला, रोहित सिंह, भावना मित्तल, ज्योति, ममता, ललित कुमार माहेश्वरी, सुनीता देवी, कुंती रानी, पुष्पेंद्र कुमार, कविता, निर्दोष आर्या, कामिनी रानी, रक्षपाल, सुनील कुमार, जफर आलम, जितेंद्र कुमार, भावना गुप्ता, लालाराम सागर, मोहिनी गुप्ता, अशोक कुमार, हरेंद्र मोहन सिंह, देवेंद्र कुमार, सोमेश चंद्र, नेहा सक्सेना,सना, मुकेश कुमार यादव आदि।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जैन संत बालाचार्य अभिनंदन सागर जी का बिल्सी में मंगल प्रवचन

Spread the loveबिल्सी। बिसौली रोड स्थित श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र पद्मांचल …

error: Content is protected !!