Breaking News

कु0 इजमा फातिमा ने भार प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर किया मंडल व जिले का नाम रोशन

Spread the love

कु0 इजमा फातिमा ने भार प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर किया मंडल व जिले का नाम रोशन ।

सहसवान राजा हरपाल सिंह इंटर कॉलेज, सिंगरामऊ, जौनपुर में चल रही 69वीं प्रदेशीय विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता 2025-2026 में, प्रमोद इंटर कॉलेज, सहसवान, बदायूं की छात्रा कु. इजमा फातिमा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता है। यह प्रतियोगिता 16 से 19 सितंबर 2025 तक आयोजित हो रही है।
सीनियर बालिका वर्ग की 68 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए, कक्षा 12 की छात्रा इजमा फातिमा पुत्री शराफत अली ने 40 किलोग्राम स्नैच और 48 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क उठाकर कुल 88 किलोग्राम का भार उठाया। अपने इस बेहतरीन प्रदर्शन से उन्होंने न केवल बरेली मंडल के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया, बल्कि अपने विद्यालय और जिले का नाम भी रोशन किया।
इस शानदार उपलब्धि पर, प्रधानाचार्य, प्रबंधक, सभी शिक्षकों और पूरे विद्यालय परिवार ने इजमा फातिमा को बधाई दी। इजमा अपनी सफलता का श्रेय अपने शारीरिक शिक्षक अनूप कुमार सिंह को देती हैं, जिनकी देखरेख में उन्होंने कड़ी ट्रेनिंग की। यह जीत भविष्य में अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तीन लोगों को टक्कर मारकर भाग रहा ट्रक पुलिस ने पकड़ा, चालक गिरफ्तार

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बदायूं। बहेड़ी मोड़ पर तीन लोगों को टक्कर मारकर भाग …

error: Content is protected !!