बदायूँ। तहसील दातागंज में वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात सचिन शर्मा का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव सहित अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 वैभव शर्मा एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार सहित अन्य अधिकारियों तथा कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों ने अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में दो मिनट का मौन धारण किया। प्रार्थना की कि परम पिता परमात्मा मृतात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। तत्पश्चात डीएम सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मृतक के आवास पहंुचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा ईश्वर से प्रार्थना की कि मृतक के परिवार को इस महान दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
Check Also
कचहरी उपकेंद्र की विद्युत क्षमता दोगुनी, 10 एमवीए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन
Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बदायूं। विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा …
Budaun Amarprabhat