Breaking News

विधायक शफीक अहमद अंसारी ने स्वार-टांडा के गांवों में की चुनावी सभा

Spread the love

ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं के विधायक का स्वागत किया

राहुल मौर्य
रामपुर। स्वार-टांडा विधानसभा के विधायक शफीक अहमद अंसारी ने मिशन 2027 की तैयारी को लेकर रविवार को विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नवाबनगर, लखमननगला, रेंकानगला, भावपुरा और मेवला फार्म में जनसभाएं कीं।
विधायक ने कहा कि स्वार-टांडा में सड़कों का निर्माण और बिजली-पानी की व्यवस्था सरकार की प्राथमिकता रही है। “जो वादे किए थे, उन्हें धरातल पर उतार रहे हैं। अब हर गांव तक विकास पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।”


शफीक अहमद अंसारी ने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से अपील की कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें। “2027 में अपना दल (एस) पूरे प्रदेश में गरीब, किसान और पिछड़े समाज की सबसे बड़ी आवाज बनेगा,” उन्होंने कहा। सभी गांवों में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और नारे लगाकर विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में सभाओं में भाग लिया। नवाबनगर और मेवला फार्म में लोगों ने क्षेत्र की समस्याएं भी विधायक के सामने रखीं, जिनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया गया। साथ में धनवीर सिंह जिलाअध्यक्ष डॉ. सहादत हसन नवाबनगर शरीफ जमील विधायक प्रतिनिधि टांडा महबूब अली पूर्व प्रधान लक्ष्मणगला दीप गोयल प्रतिनिधि मसवासी अहमद भाई रतुआनगला अहमद हसन सैफी जयपाल प्रधान रतुआनगला आरिफ प्रधान समोदिया शहादत अली कोयला मंत्री जी महेश मौर्य पूर्व चेयरमैन अमित्रजोत संधू दीपक नागर सलाहकार फैजान बल्ली रामपाल चौहान मंत्रीजी जेबुल प्रधान कादिर भाई रेकानगला जाकिर अली यूसुफ अली शहादत अली अकील पूर्व प्रधान गुड्डू खां जुल्फिकार अली डॉ. मेहबूब पाशा लियाकत नवाज नदीम अली सलमान जमील अकबर मुस्तफा हाजी हाफिज गुलाम रसूल सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

डीपीआरओ से मिला अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन का प्रतिनिधिमंडल, दायित्वों और अधिकारों को लेकर हुई वार्ता

Spread the love जिला पंचायत राज अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए अखिल भारतीय ग्राम प्रधान …

error: Content is protected !!