Breaking News

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग

Spread the love

राहुल मौर्य

मसवासी (रामपुर)। नगर के मोहल्ला चाऊपुरा निवासी एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए स्वार कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पीड़िता रेखा रानी पत्नी राजपाल का आरोप है कि मोहल्ले के ही कुछ युवक और महिलाएं उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि किशोरी को नैनीताल जनपद के बेलपड़ाव क्षेत्र में एक ग्रामीण के घर पर रखा गया, जहां उस पर अनैतिक कार्य करने का दबाव बनाया गया।

परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर वे मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपित किशोरी को वहां से लेकर फरार हो चुके थे। महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में कुछ युवकों और महिलाओं को नामजद करते हुए उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

उधर, चौकी प्रभारी सोहन पाल सिंह ने बताया कि उन्हें अभी इस संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत

Spread the loveसहसवान मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत में दो व्यक्तियों की दर्दनाक मौत Spread the …