पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता से मुलाकात कर विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे सहभागिता
बदायूं। लोकसभा क्षेत्र बदायूं के सांसद आदित्य यादव 8 और 9 अगस्त को क्षेत्र में रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद 8 अगस्त शनिवार को दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक डीएम रोड स्थित सिविल लाइंस, बदायूं के अपने निज निवास पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों, नेताओं, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता से मुलाकात करेंगे।
वहीं 9 अगस्त रविवार को प्रातः नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन, बबराला, जनपद संभल में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता से भेंट करेंगे। इसके बाद सांसद अपने संसदीय क्षेत्र बदायूं में आयोजित विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और निजी कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
Budaun Amarprabhat