Breaking News

जनता दल समाजवादी ने धूमधाम से मनाया मंडल दिवस, पिछड़ों के अधिकारों के लिए संघर्ष का आह्वान

Spread the love

बदायूं। जनता दल समाजवादी द्वारा आज बदायूं स्थित जिला कार्यालय पर मंडल दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों से आए दर्जनों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शिरकत की और मंडल आयोग की सिफारिशों को पूरी तरह लागू कराने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने 7 अगस्त 1990 को मंडल कमीशन की पास हुई 27 प्रतिशत आरक्षण की शर्त को विशेष रूप से याद किया। साथ ही, मंडल आयोग की बाकी बची 38 अनुशंसाओं को भी शीघ्र पास करवाने के लिए पिछड़े वर्ग को संगठित होकर कड़ा संघर्ष करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और जनता दल समाजवादी के प्रदेश प्रभारी संतोष यादव ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश के हर जनपद में पार्टी द्वारा ‘मंडल क्रांति अभियान’ के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि इससे पूर्व 26 जुलाई-अगस्त को कासगंज में मंडल क्रांति अभियान का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ था, जिसमें पिछड़े वर्ग की सभी जातियों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था।
उन्होंने कहा कि जनता ने मंडल क्रांति को मजबूत कर इसके विचारों और मांगों को जन-जन तक पहुँचाने तथा अपने छिन रहे हक, अधिकारों, आरक्षण और रोजगार को बचाने का दृढ़ संकल्प लिया है। संतोष यादव ने बदायूं में मंडल दिवस के अवसर पर लोगों को मंडल आरक्षण, मंडल कमीशन और मंडल के महानायकों के विषय में विस्तार से जानकारी दी तथा सभी को संगठन के माध्यम से अपनी आवाज बुलंद करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रदेश प्रभारी संतोष यादव के साथ-साथ अशोक गोस्वामी, महावीर सिंह, सत्यपाल सिंह, बनवारी सिंह, जिला अध्यक्ष राजेश कुमार, रामपाल सिंह पटेल, विश्राम सिंह, डॉ. रविंद्र यादव, मनोज कुमार कुर्मी, अनमोल साहू, डॉ. नंदकिशोर पाली, मोहम्मद आरिफ, ठाकुर वीरेंद्र सिंह, प्रोफेसर महेंद्र सिंह, एडवोकेट मुरारी गुप्ता, महावीर सिंह, डॉ. हरनंदन सिंह पटेल, विजयपाल नाई, प्रशांत कश्यप, फिल्मी प्रजापति, प्रभु दयाल जाटव, डब्लू वर्मा, पीतांबर बाल्मिक, सौरभ बढ़ाई, सुशीला यादव और सुनीता धोबी की प्रमुख उपस्थिति रही।
इसके अलावा शाहजहांपुर से आए राजवीर शर्मा, विजयपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह तथा रामपुर से पधारे अरशद अली, साबिर हुसैन और सूफी हुसैन सहित दर्जनों गणमान्य लोग व कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में सभी ने मंडल क्रांति अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

24 जुलाई की रात चंद्रमा के पास चमकेगा लाल तारा अन्टारेस, खगोल प्रेमियों को मिलेगा मनमोहक नजारा

Spread the loveबदायूं। खगोल प्रेमियों के लिए 24 जुलाई 2026 की रात खास रहने वाली …