Breaking News

खाद की किल्लत से किसान परेशान, वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल

Spread the love

छोटे किसानों ने डीएपी और यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की, जांच की मांग

मुजरिया। क्षेत्र में डीएपी और यूरिया की मांग के बीच खाद की उपलब्धता को लेकर किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि सहकारी समितियों पर खाद लेने के लिए उन्हें कई-कई दिन लाइन में लगना पड़ रहा है। वहीं कुछ किसानों ने वितरण व्यवस्था में असमानता की शिकायत करते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है।

क्षेत्र के बी-पैक्स कटैया अलीगंज, पातरचौहा, कोल्हाई और सहकारी संघ कोल्हाई से जुड़े किसानों का कहना है कि पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें परेशानी हो रही है। किसानों ने मांग की है कि डीएपी और यूरिया का वितरण निर्धारित नियमों के अनुसार जरूरतमंद किसानों को किया जाए, ताकि सभी को समय से खाद मिल सके।

किसानों ने यह भी शिकायत की है कि कुछ स्थानों पर अधिक मात्रा में खाद दिए जाने की बात सामने आ रही है। इसको लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वितरण व्यवस्था की जांच कराने की मांग की है।

किसानों के अनुसार, एक सचिव के पास एक से अधिक समितियों की जिम्मेदारी होने के कारण व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। किसानों ने मांग की है कि खाद वितरण की प्रक्रिया की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाए और यदि किसी स्तर पर अनियमितता मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

खाद की कमी के चलते किसानों में चिंता बनी हुई है। किसानों ने प्रशासन से पर्याप्त मात्रा में डीएपी और यूरिया उपलब्ध कराने तथा वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने की मांग की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में भोलेनाथ का चंदन से हुआ आकर्षक श्रृंगार आरती-पूजन के साथ श्रद्धालुओं ने लिया भगवान शिव का आशीर्वाद

Spread the love बिल्सी। नगर के अटल चौक स्थित श्री शिव शक्ति भवन मंदिर में …