Breaking News

विधायक ने 352 बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी राहत सामग्री

Spread the love

बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर सुनी समस्याएं, हरसंभव मदद का भरोसा

उसहैत। क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने बाढ़ प्रभावित चार गांवों के 352 परिवारों को राहत सामग्री के पैकेट वितरित किए। जटा में 200, प्रेमी नगला में 39, जसवंत नगला में 24 और ठकुरी नगला में 89 परिवारों को राहत सामग्री दी गई। पैकेट में आटा, चीनी, नमक, साबुन, तेल, बाल्टी समेत करीब 30 आवश्यक खाद्य एवं घरेलू सामग्री शामिल थीं। विधायक ने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने एसडीएम विनोद कुमार सिंह को प्रभावित लोगों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह समेत भाजपा नेता व ग्रामीण मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नशामुक्त युवा से विकसित भारत का संकल्प, सामूहिक ध्यान में शामिल हुए साधक

Spread the loveबदायूं। राष्ट्रीय संकल्प समारोह के अवसर पर रविवार, 20 सितंबर को प्रीत विहार …