Breaking News

रैंक सेरेमनी में कैडेट्स को दिलाई राष्ट्र की एकता-अखंडता और सेवा की शपथ

Spread the love

अगस्त क्रांति दिवस पर 11 एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक

बदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर एनसीसी की रैंक सेरेमनी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्य एवं एनसीसी एसोसिएट ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में 11 कैडेट्स को विभिन्न रैंकों से सम्मानित किया गया। विधि तोमर को सीनियर अंडर ऑफिसर, ऋषभ गौतम को अंडर ऑफिसर, संचित मिश्रा को सार्जेंट, अभिषेक शाक्य व काजल सागर को कॉरपोरल तथा छह कैडेट्स को लांस कॉरपोरल की रैंक दी गई। कैडेट्स को बैज पहनाकर देश की एकता-अखंडता और सेवा के प्रति सजग रहने की शपथ दिलाई गई। संचालन डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने किया। अंत में राष्ट्रगान व वंदेमातरम का सामूहिक गान हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विकास खण्ड बिसौली तथा आसफपुर में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की कार्यशाला का आयोजन।*

Spread the love* *बदायूँ *प्रीति चौहान जे0एस0 हव फॉर इम्पावरमेन्ट ऑफ वूमेन* द्वारा एक युद्ध …