Breaking News

सपा सांसद आदित्य यादव का कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमालाओं लादकर बैंडबाजों के साथ गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया

Spread the love

बिसौली। सपा सांसद आदित्य यादव का नगर के तहसील चौराहे पर सपा के वरिष्ठ नेता काजी शाहनवाज खां के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमालाओं लादकर बैंडबाजों के साथ गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव जिंदाबाद, समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के नारे भी लगाए। स्वागत करने वालों में सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी, काजी शाहनवाज खां, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी एड. राहुल यादव भीष्म, हरीश यादव, लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष सोमेश प्रताप सिंह, एड. राजीव यादव, अफजल फारूकी, बहादुर अली, जसवीर यादव, मुन्ने खां, कल्यान सिंह यादव, ई. पंकज यादव, मो. फिरोज पिपरिया वाले, के अलावा तमाम पार्टी के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्त का चार दिवसीय बदायूं दौरा

Spread the love18 सितंबर को लखनऊ से होंगे रवाना, 19 को स्थानीय कार्यक्रमों में करेंगे …