Breaking News

व्यापारियों के साथ हुई लाखों रुपए की चोरी की जल्द खुलासे की मांग की

Spread the love

*चोरी के विरोध में व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल मिला शहर कोतवाल से
*
*नगर में रात्रि गश्त तेज कर संदिग्ध लोगों पर सख्त कार्यवाही करने की मांग

बदायूं 8अगस्त उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू एवं महामंत्री संजीव आहूजा के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल शहर कोतवाल संजय सिंह से मिलकर गत दिवस व्यापारियों के साथ हुई लाखों की चोरी की जल्द से जल्द खुलासे की मांग की साथ ही प्रमुख बाजारों में रात्रि गश्त बढ़ाने के साथ साथ संदिग्ध लोगों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की भी बात कही जिसमें शहर कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि इसके लिए पुलिस की कई टीमें लगातार इस पर कार्य कर रही है जल्द ही चोरी की घटना का पर्दाफाश किया जाएगा और व्यापार मंडल मांग पर रात्रि गश्त को बढ़ाकर संदिग्ध लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने का भी आश्वासन दिया

जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने बताया कि जिस तरह से आधा दर्जन दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया है उससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लग गया है जिससे व्यापारी समाज में भय का माहौल बन रहा है उन्होंने नगर में रात्रि गश्त को और बढ़ाने की बात करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करने की माँग की

जिला महामंत्री संजीव आहूजा ने उक्त चोरियों की जल्द से जल्द खुलासे की मांग की है उन्होंने बताया कि आए दिन व्यापारियों के साथ हो रही घटनाओं से व्यापारियों में रोष बढ़ता जा रहा है इसके लिए मजबूत रणनीति बनाकर व्यापारियों की सुरक्षा किए जाने पर जोर दिया

प्रतिनिधि मंडल में कपिल कालरा ,अंकुश गांधी, दीपक वर्मा , राजीव वैश्य, राजेश गुप्ता आदि लोग शामिल रहे


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विकास खण्ड बिसौली तथा आसफपुर में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की कार्यशाला का आयोजन।*

Spread the love* *बदायूँ *प्रीति चौहान जे0एस0 हव फॉर इम्पावरमेन्ट ऑफ वूमेन* द्वारा एक युद्ध …