Breaking News

गिंदों देवी महिला महाविद्यालय में अस्मिता लीग जिला महिला सेपकटकरा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

Spread the love

बदायूं। भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा चलाई जाने वाली श्अस्मिता लीगश् के अंतर्गत गिंदों देवी महिला महाविद्यालय में जिला सेपकटकरा खेल एसोसिएशन एवं महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जिला महिला सेपकटकरा खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्राचार्या प्रोफेसर इंदु शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी छात्राओं ने भारी उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
रोमांचक मुकाबले के बाद घोषित परिणामों के अनुसार प्रथम स्थान पर बदायूं ग्रुप, द्वितीय स्थान पर बिसौली ग्रुप, तृतीय स्थान पर दातागंज ग्रुप एवं चतुर्थ स्थान पर सहसवान ग्रुप रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव गौरव रस्तोगी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अध्यक्ष विशाल रस्तोगी ने शिरकत की। कार्यक्रम का सफल संचालन शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. श्रद्धा श्री यादव द्वारा किया गया।
इस दौरान महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर इंदु शर्मा ने खेल जगत की जानी-मानी हस्तियों अंतर्राष्ट्रीय सेपक-टकरा खिलाड़ी एसएआई कोच मीना कुमारी, प्रथम साउथ एशियन गोल्ड मेडलिस्ट राम कुमार, तथा साउथ एवं ऑल इंडिया गोल्ड मेडलिस्ट शुभम कन्नौजिया को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
अपने उद्बोधन में प्राचार्या प्रोफेसर इंदु शर्मा ने कहा कि अस्मिता लीग बेटियों को अपने सपनों को एक नई दिशा व उड़ान देने का बेहतरीन अवसर प्रदान करती है। यह आयोजन महिलाओं की शक्ति, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता का एक अनूठा उत्सव है। उन्होंने खिलाड़ी छात्राओं से आह्वान किया कि वे खेल में कड़ी मेहनत कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाएं। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाबा इंटरनेशनल स्कूल में गणित प्रदर्शनी का आयोजन, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की रचनात्मक प्रतिभा

Spread the loveबिल्सी: नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में 22 सितंबर 2026 को गणित प्रदर्शनी …