Breaking News

बदायूं पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण ड्रिल का अभ्यास, आपात स्थिति से निपटने की तैयारी

Spread the love


पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल के दौरान भीड़ नियंत्रण और दंगारोधी उपकरणों के इस्तेमाल का किया गया अभ्यास

बदायूं। जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपात परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में दंगा नियंत्रण एवं बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया। यह अभ्यास वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में आयोजित हुआ।

अभ्यास के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दंगारोधी उपकरणों के साथ मॉक ड्रिल में प्रतिभाग किया। इसमें विधि-विरुद्ध भीड़ को नियंत्रित करने, भीड़ को तितर-बितर करने, उपद्रवियों से निपटने और बलवाइयों की गिरफ्तारी सहित विभिन्न प्रक्रियाओं का अभ्यास किया गया।

पुलिसकर्मियों को पथराव जैसी परिस्थितियों में स्वयं का बचाव करते हुए भीड़ को नियंत्रित करने और संयम के साथ कार्रवाई करने का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही पुलिस चेतावनी, आंसू गैस के गोले, रबर बुलेट और वाटर कैनन सहित उपलब्ध दंगारोधी संसाधनों के प्रयोग का अभ्यास कराया गया।

इस दौरान आपात परिस्थितियों में पुलिस बल के आपसी समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया और प्रभावी कार्रवाई पर विशेष जोर दिया गया। बदायूं पुलिस ने शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तत्पर रहने की बात कही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीएम अवनीश राय ने समीक्षा बैठक में जताई नाराजगी, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

Spread the loveआईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में सुधार लाएं विभाग, 90 प्रतिशत संतुष्टि का लक्ष्य …