Breaking News

डीएम अवनीश राय ने समीक्षा बैठक में जताई नाराजगी, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

Spread the love

आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में सुधार लाएं विभाग, 90 प्रतिशत संतुष्टि का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

डीएम अवनीश राय ने समीक्षा बैठक में जताई नाराजगी, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

बदायूं। आईजीआरएस के तहत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में शासन द्वारा निर्धारित 90 प्रतिशत संतुष्टि मानक के अनुरूप प्रगति नहीं करने वाले विभागों के प्रति जिलाधिकारी अवनीश राय ने नाराजगी जताई। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने विभागवार शिकायतों के निस्तारण और संतुष्टि प्रतिशत की समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन विभागों की प्रगति निर्धारित मानक से कम है, वे अगले सप्ताह तक 90 प्रतिशत संतुष्टि का लक्ष्य प्राप्त करना सुनिश्चित करें। इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि आईजीआरएस शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है। शिकायतों का निस्तारण केवल पोर्टल पर आख्या अपलोड करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक समाधान किया जाना चाहिए।

डीएम ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा करें और लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराएं। असंतुष्ट शिकायतकर्ताओं के प्रकरणों की विशेष समीक्षा कर उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित संतुष्टि मानक पूरा करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी विभागाध्यक्ष स्वयं निगरानी कर शिकायतों के निस्तारण में सुधार लाएं, ताकि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कादरचौक में हवन-पूजन के साथ रामलीला का हुआ शुभारंभ*

Spread the love*कादरचौक, बदायूं:* आज दिनांक 8 अक्टूबर, दिन गुरुवार को कस्बा कादरचौक के श्री …