Breaking News

बनारस, नई दिल्ली, कासगंज और लखनऊ की ट्रेनें प्रभावित

Spread the love

रेलवे ने सात ट्रेनें कीं निरस्त, यात्रा से पहले जांच लें स्थिति

बदायूं। पूर्वोत्तर रेलवे ने अपरिहार्य कारणों से सात ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, नौ और 10 अक्टूबर को चलने वाली ये ट्रेनें नहीं चलेंगी।

निरस्त ट्रेनों में नौ अक्टूबर की 12559 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस और 12581 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस शामिल हैं। 10 अक्टूबर को चलने वाली 12560 नई दिल्ली-बनारस, 12582 नई दिल्ली-बनारस, 15303 कासगंज-नई दिल्ली एक्सप्रेस तथा 82501 लखनऊ जंक्शन-नई दिल्ली तेजस और 82502 नई दिल्ली-लखनऊ जंक्शन तेजस एक्सप्रेस भी निरस्त रहेंगी।

रेलवे ने यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी है।

संवाददाता गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकसित भारत विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the loveगिंदो देवी महिला महाविद्यालय, बदायूँ में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत *‘विकसित भारत’* …