Breaking News

बदायूं में 15 अक्टूबर को निकलेगी श्रीराम विवाह शोभायात्रा

Spread the love

कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई

बदायूं। नगर में रामलीला महोत्सव के तहत 15 अक्टूबर 2026 को श्रीराम विवाह (बारात) शोभायात्रा प्रस्तावित है। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने और नगर के प्रमुख मार्गों से झांकियों के साथ गुजरने को देखते हुए प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की है।

जिलाधिकारी अवनीश राय ने शोभायात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था, शांति और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। इसके तहत उप जिलाधिकारी श्रीसाई आश्रित शाखमुरी शोभायात्रा के आगे, उप जिलाधिकारी (न्यायिक), तहसील सदर कुमार चंद्र बाबू मध्य में तथा तहसीलदार सदर दीपक कुमार पीछे रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शोभायात्रा बिरुआबाड़ी मंदिर (भोलाधाम) से प्रारंभ होकर पथिक चौक, शास्त्री चौक, बड़ा बाजार, गोपी चौक, स्टेट बैंक और लावेला चौराहा होते हुए रामलीला मैदान के पश्चिमी द्वार पर संपन्न होगी।

प्रशासन की ओर से शोभायात्रा के दौरान शांति व्यवस्था और आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू फार्मेसी स्टुडेंट्स ने इंडस्ट्रियल विजिट में समझीं दवा निर्माण, गुणवत्ता नियंत्रण की प्रक्रिया

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ फार्मेसी के बीफार्मा स्टुडेंट्स ने …