Breaking News

धूमधाम से निकली भगवान गणेश की शोभायात्रा, पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं ने किया स्वागत

Spread the love

सहसवान। सहसवान में ऐतिहासिक श्रीरामलीला मंचन के शुभारंभ से पूर्व बैंड-बाजों और पारंपरिक काली अखाड़े के साथ भव्य गणेश शोभायात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर गजानन की आरती उतारी और स्वागत किया।
शोभायात्रा का शुभारंभ रामलीला मैदान में कमेटी अध्यक्ष गौतम असावा द्वारा विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और आरती उतारकर किया गया। रामलीला मैदान से शुरू होकर शोभायात्रा नयागंज, नवादा, कोतवाली, मुख्य बाजार चौराहा, पठान टोला, तहसील गेट और बिसौली बस स्टैंड से होते हुए पुनः रामलीला मैदान पहुंचकर विसर्जित हुई।
शोभायात्रा में धार्मिक धुनों पर थिरकते श्रद्धालु, हैरतअंगेज करतब दिखाते काली अखाड़े के कलाकार और भव्य सजी बग्घी पर विराजमान भगवान गणेश आकर्षण का केंद्र रहे। सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।
इस अवसर पर महामंत्री आदर्श सक्सेना, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी, पीयूष माहेश्वरी, धीरज सक्सेना, मनीष माहेश्वरी, रंजीत कौशिक, शिशिर, अनुराग माहेश्वरी, बिट्टू, निशीथ माहेश्वरी, सोनू ठाकुर, आमोद, सचिन, अतुल, राहुल माहेश्वरी, विवेक सक्सेना और गौरव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शराब की दुकान पर विवाद, तीन का शांतिभंग में चालान

Spread the loveमुजरिया। थाना चौराहे के पीछे स्थित सरकारी देशी शराब की दुकान पर शनिवार …