Breaking News

सपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।

Spread the love

बिसौली। समाजवादी पार्टी द्वारा एडवोकेट सुरेंद्र सिंह यादव को बिसौली विधानसभा का अध्यक्ष मनोनीत करने पर सपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। सुरेंद्र सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरने का कार्य करेंगे। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह पूरी ताकत के साथ जुट जाए। पूरे जनपद में पार्टी का झंडा बुलंद करना है। मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के प्रदेश सचिव सोमेश प्रताप ने कहा कि एड. सुरेंद्र सिंह यादव को संगठन के बारे में काफी अनुभव है और अब पार्टी का तेजी से ग्राफ बढ़ेगा। सुरेंद्र सिंह यादव को नई जिम्मेदारी मिलने पर बिसौली विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और जगह-जगह मिठाई बाटी। इस मौके पर सुबोध भदोरिया, पुष्पेंद्र मौर्य, संजीव यादव, अमर सिंह यादव, मुनेंद्र यादव, ठाकुर तेजवीर सिंह, मुनव्वर अली, अफजल, अरविंद, जगतपाल सिंह, प्रताप सिंह, मूलचंद दीक्षित, जगदीश चंद्र शर्मा, आदेश पटेल, सत्यवीर सिंह, सर्वेश दिवाकर, जितेंद्र सागर, डिंपल सिंह, हनी गुप्ता, नेत्रपाल पाली, सतपाल प्रजापति आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी वृद्ध आश्रम में होली पर्व पर हवन कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveबिल्सी वृद्ध आश्रम में होली पर्व पर हवन कार्यक्रम आयोजित ऋषि आश्रम शुभ …

error: Content is protected !!