Breaking News

रोटावेटर में फंसकर गंभीर रूप से घायल बरेली रैफर

Spread the love

खेत में कंधार करते समय दो ट्रेक्टर चालकों में हुई बहस दोनों ने ट्रेक्टर बिना चालक खेत में चलाकर छोड़े चलते ट्रेक्टर पर चढ़ते समय एक का पैर फिसला
रोटावेटर में फंसकर गंभीर रूप से घायल बरेली रैफर

परिजनों ने दूसरे ट्रेक्टर चालक पर गिरेबान पकड़कर रोटावेटर के नीचे डालने का लगाया आरोप

कुंवर गांव ।धान की रोपाई करने के लिए खेत में पानी में कंधार करते समय दो ट्रेक्टर चालकों में रोटावेटर गहरा लगाने के लिए बहस हो गई जिसमें एक ट्रेक्टर चालक रोटावेटर में फंसकर घायल हो गया जिसका बरेली निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है
घटना कुंवर गांव थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद खालसा की है है जहां शुक्रवार सुबह राजपाल के खेत में धान की रोपाई करने के लिए नेत्रपाल पुत्र गनेश अपने ट्रेक्टर से पानी में रोटावेटर से कंधार कर रहा था ।वहीं बराबर में हरिओम पुत्र महेन्द्र पाल छत्रपाल के खेत में रोटावेटर से पानी में कंधार कर रहा था ।इस दौरान दोनों ट्रेक्टर चालकों में बहस हो गई कि किसका ट्रेक्टर गहरा रोटावेटर लगाकर खींच लेगा ।इतने में दोनों ट्रेक्टर चालक अपने ट्रेक्टरों को एक ही खेत में ले जाकर चलाने लगे इस दौरान दोनों ट्रेक्टर चालकों ने रोटावेटर गहरा लगाकर दोनों ट्रेक्टर चलते छोड़ दिए।जब हरिओम चलते ट्रेक्टर पर ट्रेक्टर रोकने को चढ़ा तो उसका पैर फिसल गया और वह रोटावेटर में फंस गया किसी तरह खेतों में काम कर रहे किसानों ने ट्रेक्टर बंद किया इस दौरान हरीओम गंभीर से घायल हो गया हादसा होने के दौरान खेतों में अफरातफरी मच गई । परिजन आनन-फानन में हरीओम को बदायूं लेकर गए जहां डाक्टरों ने बरेली रैफर कर दिया हरिओम का बरेली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है उसकी हालत गंभीर बनी हुई ।
इस दौरान हरीओम के परिजनों ने नेत्रपाल पर हरिओम को गिरेबान पकड़कर रोटावेटर के नीचे डालने का आरोप लगाया है ।अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच कर रही है ।

इस संबंध में इंस्पेक्टर वीपी सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है अभी तहरीर नहीं आई है फिर भी जांच की जा रही है एक पक्ष ने दूसरे ट्रेक्टर चालक पर आरोप लगाया है लेकिन दोनों ट्रेक्टर चलाकर खेत में छोड़ दिए थे ट्रेक्टर पर चढ़ते समय हरिओम का पैर फिसल गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तीन लोगों को टक्कर मारकर भाग रहा ट्रक पुलिस ने पकड़ा, चालक गिरफ्तार

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बदायूं। बहेड़ी मोड़ पर तीन लोगों को टक्कर मारकर भाग …

error: Content is protected !!