Breaking News

पल्लेदार की संदिग्ध हालात में मौत, लोगों ने किया प्रदर्शन

Spread the love

पल्लेदार की संदिग्ध हालात में मौत, लोगों ने किया प्रदर्शन

मौत का वास्तविक कारण जानने के लिए शव पीएम को भेजा

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव दिधोनी निवासी 35 वर्षीय पल्लेदार राजन सिंह पुत्र लटूरी सिंह की बृहस्पतिवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह बिल्सी गल्ला मंडी समिति में पल्लेदारी का कार्य करता था। परिजनों के मुताबिक बीती शाम उसे गांव के पास सड़क किनारे अचेत अवस्था में पाया गया। तत्काल बिल्सी सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह परिवार के लोगों ने गल्ला मंडी समिति के गेट पर शव रखकर प्रदर्शन किया। साथ ही संदेह जताते हुए जांच की मांग की। सूचना मिलते ही कोतवाल मनोज कुमार सिंह, सीओ संजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ ने बताया कि मौत का वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

एसकेबी इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस

Spread the loveउघैती। रियोनाई स्थित एसकेबी इंटर कॉलेज में शनिवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से …