Breaking News

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में 25 दिसंबर से शुरू होगा सात दिवसीय एरिदमिया-2025, भावी डॉक्टर्स दिखाएंगे अपने हुनर

Spread the love

मुरादाबाद।
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में सात दिवसीय स्पोर्ट्स, कल्चरल और टैलेंट इवेंट- एरिदमिया-2025 का शंखनाद 25 दिसंबर को होने जा रहा है। इस इवेंट में एमबीबीएस के स्टूडेंट्स अपने खेल, सांस्कृतिक और टैलेंट प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
इंडोर और आउटडोर स्पोर्ट्स के तहत प्रतियोगिताओं में क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबाल, वालीबाल, थ्रोबाल, बॉक्स क्रिकेट, टग ऑफ वार, खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन, ट्रैक एंड फील्ड, टेबल टेनिस, स्क्वैश, आर्म रेसलिंग, पुश-अप्स, कैरम, शतरंज आदि शामिल होंगे। प्रत्येक इवेंट की जिम्मेदारी निर्धारित की जा चुकी है और निर्णायक मंडल को भी अंतिम रूप दे दिया गया है।
पैथोलॉजी की एचओडी एवं एरिदमिया-2025 की कन्वीनर प्रो. सीमा अवस्थी ने बताया कि कल्चरल इवेंट के तहत गिफ्ट वार्पिंग, ग्लास पेंटिंग, आर्ट एग्जिबिशन, डिबेट, ट्रेजर हंट, पिक्शनरी, कॉमेडी स्किट, कॉमिक बुक मेकिंग, मीम मेकिंग, ऐड मेकिंग, रील मेकिंग, शिल्पकारी और फोटोग्राफी जैसी प्रतियोगिताएं होंगी।
इवनिंग और नाइट इवेंट में सोलो डांस, डुएट डांस, ग्रुप डांस, सोलो सिंगिंग, डुएट सिंगिंग, ग्रुप सिंगिंग, टैलेंट हंट और फैशन शो जैसी प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी।
एरिदमिया-2025 का समापन 31 दिसंबर को होगा। उल्लेखनीय है कि मेडिकल कॉलेज हर साल दिसंबर के अंतिम सप्ताह में इस इवेंट का आयोजन करता है। पूरे कैंपस को ऑडिटोरियम से लेकर पवेलियन और इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तक रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा, जहां भावी डॉक्टर्स अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!