Breaking News

जनता दरबार में खुद बैठते हैं एसएसपी! बदायूं पुलिस की जनसुनवाई बनी मिसाल

Spread the love

संवाददाता: गोविन्द देवल
बदायूं। उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप जनसुनवाई व्यवस्था को प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. बृजेश कुमार सिंह ने सराहनीय पहल की है। एसएसपी स्वयं प्रत्येक कार्य दिवस प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक पुलिस कार्यालय में उपस्थित रहकर आम जनता की समस्याएं सुन रहे हैं।
इतना ही नहीं, उनके निर्देश पर समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी भी इसी निर्धारित समय में अपने-अपने कार्यालयों व थानों पर अनिवार्य रूप से जनसुनवाई के लिए मौजूद रहेंगे। इस व्यवस्था का उद्देश्य केवल शिकायत दर्ज करना नहीं, बल्कि उनका शीघ्र और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करना है।
एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े और उसकी समस्या को गंभीरता से सुनकर त्वरित कार्रवाई की जाए। उनकी सक्रियता और संवेदनशील कार्यशैली की शहर में व्यापक सराहना हो रही है।
बदायूं पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई समस्या या शिकायत हो तो निर्धारित समय (प्रातः 10:00 से 12:00 बजे) के बीच पुलिस कार्यालय बदायूं या संबंधित अधिकारी/निकटतम थाना प्रभारी से मिलकर अपनी बात रख सकते हैं।
“आपकी सुरक्षा और सहायता हमारा सर्वोच्च संकल्प है” — इस सोच के साथ बदायूं पुलिस आमजन के विश्वास को और मजबूत करने में जुटी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर दबतोरी चौकी परिसर में किया गया वृक्षारोपण

Spread the loveदबतोरी -विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दबतोरी चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार के …

error: Content is protected !!