Breaking News

सर्पदंश से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मातम

Spread the love

बिसौली। क्षेत्र में सर्पदंश से 22 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों में शोक छा गया।

जानकारी के अनुसार, रामपुर जिले के थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव चितौड़ा निवासी दीपक पुत्र दिनेश गुरुवार रात परिजनों के साथ सो रहा था। इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया। सुबह काफी देर तक नहीं जागने पर परिजनों ने उसे अचेत अवस्था में पाया।

परिजन उसे पहले निजी चिकित्सकों के पास ले गए। हालत में सुधार नहीं होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर अपने गांव लौट गए।

संवाददाता गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गंगा एक्सप्रेसवे पर कैंटर लूट कांड का वांछित डकैत गिरफ्तार, मूसाझाग पुलिस और स्वाट टीम को मिली सफलता

Spread the love​बदायूँ। थाना मूसाझाग पुलिस, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने गंगा एक्सप्रेसवे …