Breaking News

एमवीएम स्कूल में विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी

Spread the love

बदायूं। साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट से बचाव के लिए साइबर क्राइम थाना पुलिस ने महर्षि विद्या मंदिर स्कूल में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके बताए गए।

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार वर्धन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों और डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली ठगी के प्रति जागरूक किया। पुलिस ने बताया कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते की जानकारी, पिन, ओटीपी और सीवीवी नंबर साझा न करें।

पुलिस ने अपील की कि साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या “राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल” (https://cybercrime.gov.in/) पर शिकायत दर्ज कराएं।

संवाददाता गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण ड्रिल का अभ्यास, आपात स्थिति से निपटने की तैयारी

Spread the love पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल के दौरान भीड़ नियंत्रण और दंगारोधी उपकरणों …