Breaking News

द्रौपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर में अभिभावक सम्मेलन सम्पन्न, कमियों को दूर करने का मिला भरोसा

Spread the love

​बदायूँ। चंदौसी मार्ग स्थित द्रौपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक मनीष सिंघल ने की।
​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गिंदो देवी महिला महाविद्यालय बदायूँ के हिंदी विभाग की रीडर डॉ. उमा सिंह गौर तथा नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रिंस विशाल दीक्षित उपस्थित रहे। सम्मेलन का सफल संयोजन शिशु मंदिर एवं विद्या मंदिर के प्रधानाचार्यों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
​सम्मेलन के दौरान विद्यालय प्रबंधक की मौजूदगी में शिक्षकों और अभिभावकों के बीच सीधा व सकारात्मक संवाद हुआ। अभिभावकों ने छात्र-छात्राओं की शिक्षा, अनुशासन और सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व सुझाव साझा किए। विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों की प्रत्येक बात को पूरी गंभीरता से सुना और नोट किया।
​प्रबंधक मनीष सिंघल एवं प्रधानाचार्य ने अभिभावकों को आश्वस्त किया कि संवाद के दौरान सामने आई सभी कमियों और व्यवस्थागत समस्याओं का शत-प्रतिशत समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्य अतिथियों ने भी अपने संबोधन में कहा कि बच्चे के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए शिक्षक और अभिभावक के बीच निरंतर तालमेल बेहद जरूरी है। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी आगंतुक अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

यशवीर सिंह ने जौनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभाला

Spread the loveजौनपुर। नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने गुरुवार को पुलिस लाइन जौनपुर …