Breaking News

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकसित भारत विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the love

गिंदो देवी महिला महाविद्यालय, बदायूँ में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत *‘विकसित भारत’* विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में रचनात्मकता, कलात्मक अभिव्यक्ति, सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता में छात्राओं ने रंग-बिरंगी रंगोलियों के माध्यम से विकसित भारत की परिकल्पना को साकार किया। उनकी रंगोलियों में स्वच्छ एवं आत्मनिर्भर भारत, नशा मुक्त भारत, डिजिटल भारत एवं शिक्षा एवं तकनीकी विकास जैसे विषयों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से देश की प्रगति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य का संदेश दिया।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. इंदु शर्मा ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्राओं में रचनात्मकता, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा राष्ट्र के विकास में योगदान देने की भावना विकसित करती हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीति वर्मा के निर्देशन में आयोजित इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम ने छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका को समझने का अवसर प्रदान किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में दुकानों में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। कोतवाली पुलिस ने दुकानों में चोरी की घटनाओं के मामले में पांच …