Breaking News

बदायूं में नकली नोट छापने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 1.57 लाख की जाली करेंसी बरामद

Spread the love


बदायूं। अलापुर थाना पुलिस ने नकली भारतीय करेंसी छापने और बाजार में चलाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 500 रुपये के 315 जाली नोट, कुल 1 लाख 57 हजार 500 रुपये, छह अर्द्धनिर्मित नोट और नकली करेंसी बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भसराला गांव निवासी यावर अली और नुरुलहसन के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से नोट छापने की डाई, कटर ब्लेड, मोबाइल फोन, कागज और अन्य सामग्री भी बरामद की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने नकली नोट तैयार कर बाजार में चलाने की बात बताई है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

संवाददाता गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दिवंगत परिजनों की स्मृति में ‘प्रणाम’ कार्यक्रम संपन्न प्रसिद्ध गीतकार डॉ. राजीव राज ‘डॉ. उर्मिलेश स्मृति सम्मान’ से विभूषित

Spread the love​लखनऊ/बदायूं। उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा दिवंगत परिजनों की पावन स्मृति को संजोने …