बदायूं। कोतवाली पुलिस ने दुकानों में चोरी की घटनाओं के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन, एक डीवीआर, तीन राउटर, तीन तमंचे, पांच कारतूस और 14,167 रुपये बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, अगस्त में शहर की तीन दुकानों से नकदी और सामान चोरी हुआ था। इन मामलों की जांच के दौरान पुलिस ने 9 अक्टूबर को आरोपियों को चोरी की योजना बनाते हुए पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के निवासी हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों ने दुकानों में चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात बताई है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
संवाददाता गोविंद देवल
Budaun Amarprabhat