बदायूँ। जिला मजिस्ट्रेट निधि श्रीवास्तव ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी आलोक मिश्रा व अन्य अधिकारियों के साथ बुधवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पर बैरको, पाकशाला, अस्पताल आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कारागार की व्यवस्था चाकचौबंद मिली। उन्होंने कहा कि बंदियों को कोई भी असुविधा न हो, साफ-सफाई का खास ख्याल रखा जाए। मौसम को दृष्टिगत रखते हुए जल की व्यवस्था में कोई व्यवधान न आए। बंदियो से उनके परिजनों से मुलाकात कराने के लिए शासन के निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाए।
Check Also
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे हादसे में 13 श्रद्धालुओं की मौत, 23 घायल
Spread the loveबदायूं, 8 सितंबर। राजस्थान के गोगामेड़ी बागड़ धाम से बदायूं लौट रहे श्रद्धालुओं …
Budaun Amarprabhat