Breaking News

उसहैत पुलिस ने 6 हिस्ट्रीशीटरों को किया गिरफ्तार, शांति भंग की आशंका पर कार्रवाई

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल | बदायूँ

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे शांति व्यवस्था बनाए रखने के अभियान के तहत थाना उसहैत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शांति भंग की आशंका को देखते हुए 06 हिस्ट्रीशीटर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

थाना उसहैत पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में

1. धनपाल पुत्र रामसहाय, निवासी ग्राम नका नंगला

2. भूरे पुत्र सरदार सिंह, निवासी ग्राम कोनका नंगला

3. सत्यभान पुत्र रनवीर सिंह, निवासी ग्राम टिकाई पुख्ता

4. सुरेन्द्र पुत्र सूबेदार सिंह, निवासी ग्राम टिकाई पुख्ता

5. राजू पुत्र रनवीर सिंह, निवासी ग्राम टिकाई पुख्ता

6. नानू पुत्र रनवीर सिंह, निवासी ग्राम टिकाई पुख्ता
(सभी थाना उसहैत, जनपद बदायूँ) शामिल हैं।

पुलिस ने सभी अभियुक्तों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध इसी तरह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!