Breaking News

मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया जागरूक

Spread the love

महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महिलाओं और छात्राओं को बताए सुरक्षा के उपाय

बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मुख्य गेट पर शुक्रवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किया गया। इस दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं और किसी भी परेशानी की स्थिति में तत्काल मदद लेने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम में मिशन शक्ति केंद्र की महिला कांस्टेबल सविता देवी, पूजा चौधरी और पूजा रानी ने छात्राओं को बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न या असुरक्षा महसूस होने पर छात्राएं हेल्पलाइन नंबर 1090 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।

महिला कांस्टेबलों ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों के प्रति सभी को संवेदनशील रहना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति परेशान करता है या किसी तरह की आपत्तिजनक गतिविधि सामने आती है तो तत्काल 112, 1090 अथवा नजदीकी थाने के सीयूजी नंबर पर सूचना दें। सूचना मिलने पर पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा और सहायता से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी भी दी गई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भामाशाह चौराहे से चल रहा अवैध डग्गामार स्टैंड बंद कराया जाए-मुन्नालाल सागरभारी बारिश के मध्य कांग्रेसियों ने दिया ज्ञापन

Spread the loveबदायूं। आज पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार …