Breaking News

निर्धन कन्या के विवाह समारोह में शामिल होने का आमंत्रण

Spread the love

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी-खौंसरा स्थित बालाजी बलदेव धाम में 9 जून को एक निर्धन कन्या का विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। इस पुण्य अवसर पर क्षेत्र के सभी लोगों को आमंत्रित किया गया है।

धाम के संचालक ललितेश्वरानंद महाराज द्वारा जारी आमंत्रण में बताया गया है कि विवाह समारोह से संबंधित कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 7 बजे से होगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से समय और सुविधा के अनुसार धाम पहुंचकर कन्या को आशीर्वाद प्रदान करने तथा इस पुण्य कार्य के साक्षी बनने की अपील की है।

ललितेश्वरानंद महाराज ने कहा कि समाज के सहयोग और सहभागिता से संपन्न होने वाला यह आयोजन सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश देने वाला है। उन्होंने सभी आमंत्रित अतिथियों से समारोह में सहभागिता कर नवदंपति को शुभकामनाएं देने का आग्रह किया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फैजगंज बेहटा के सुरैनी पापड़ी गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले निजी सचिव अनिल गोस्वामी

Spread the loveमेंथा प्लांट हादसे के पीड़ितों से मिले सांसद आदित्य यादव के निजी सचिव, …

error: Content is protected !!