Breaking News

सतीश चंद्र मेमोरियल इंटर कॉलेज में छात्राओं को लैंगिक संवेदनशीलता एवं महिला सुरक्षा योजनाओं की दी जानकारी

Spread the love

बदायूं। महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन की ओर से सोमवार को सतीश चंद्र मेमोरियल इंटर कॉलेज में लैंगिक संवेदनशीलता विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े कानूनों और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में डीएमसी छवि वैश्य तथा जेंडर स्पेशलिस्ट प्रीति चौहान ने पीसीपीएनडीटी अधिनियम और पॉक्सो अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बच्चों के अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। साथ ही महिला कल्याण विभाग एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए।

इस दौरान मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, वन स्टॉप सेंटर सेवाएं, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, सहायक अध्यापिका तथा रसोइया सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नशामुक्त युवा से विकसित भारत का संकल्प, सामूहिक ध्यान में शामिल हुए साधक

Spread the loveबदायूं। राष्ट्रीय संकल्प समारोह के अवसर पर रविवार, 20 सितंबर को प्रीत विहार …