Breaking News

डीएम ने कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के दिए निर्देश

Spread the love

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने सोमवार को कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों के तहत दातागंज से शाहजहांपुर बॉर्डर तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने बताया कि 30 जुलाई 2026 से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। यात्रा मार्ग को सेक्टर और जोन में विभाजित कर वहां मजिस्ट्रेट एवं अधिकारियों की तैनाती की गई है। बेहतर प्रकाश व्यवस्था के लिए हाईमास्ट लाइटें लगाई जा रही हैं तथा सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। कांवड़ शिविरों के संचालन के लिए पूर्व अनुमति सहित आवश्यक मानक भी निर्धारित किए गए हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कलेक्ट्रेट स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) तथा पुलिस लाइन में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। आईसीसीसी के दूरभाष नंबर 05832-266049, 05832-266050, 05832-266052, 05832-266054 तथा मोबाइल नंबर 7505389289 एवं 7505395940 जारी किए गए हैं। वहीं पुलिस लाइन कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9454402956 और 9454417440 पर भी सहायता प्राप्त की जा सकती है।

उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई 2026 से प्रत्येक शुक्रवार शाम 8 बजे से सोमवार शाम 5 बजे तक लागू रहने वाले रूट डायवर्जन का प्रभावी ढंग से पालन कराया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद सहसवान नगर पालिका के कर समाहर्ता निलंबित, जांच के आदेश

Spread the love सहसवान (बदायूं)। नगर पालिका परिषद सहसवान के अधिशासी अधिकारी ने कर समाहर्ता …

error: Content is protected !!