Breaking News

ताजा समाचार

स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ व गोरखपुर में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 23 से बदायूं में होंगे खेल ट्रायल

बदायूं। स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ और गोरखपुर में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए बालक-बालिकाओं से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी कॉलेज की वेबसाइट upsports.gov.in अथवा khelshakti.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिम्नास्टिक और तैराकी खेल …

Read More »

प्रवेश राठौर का होली मिलन समारोह में जोरदार स्वागत, पटेल समाज परिचय पुस्तक देकर किया सम्मानित

बरेली। कुर्मी क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष एडवोकेट के.पी. सेन गंगवार द्वारा पटेल छात्रावास, बरेली में आयोजित होली मिलन समारोह में भारतीय कुर्मी महासभा के जिला अध्यक्ष प्रवेश राठौर का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें पटेल समाज परिचय पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में सुरेश चंद्र सिंह राठौर, पूर्व …

Read More »

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों संग खुशियां बांटी, फल-मिठाई वितरित

वजीरगंज (बदायूं)। कस्बा वजीरगंज स्थित पुसगवां रोड पर बने दिव्यांग आश्रम में श्री परशुराम पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचकर फल व मिठाई वितरित की और उनके साथ खुशियां साझा कीं। इस दौरान उन्होंने आश्रम में रह रहे …

Read More »

बदायूं में पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 72.22% अभ्यर्थियों की रही उपस्थिति

बदायूं। 14 व 15 मार्च 2026 को आयोजित पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा जनपद के सभी 15 परीक्षा केंद्रों पर सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। रविवार को परीक्षा के दूसरे दिन जिलाधिकारी अवनीश राय ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ केदारनाथ इंटर कॉलेज, गिंदो देवी डिग्री …

Read More »

रामचरितमानस मानवता को सत्य और करुणा का मार्ग दिखाती है : संत रवि समदर्शी महाराज

बदायूं। भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नेकपुर में चल रहे श्री राम कथा महोत्सव के तीसरे दिन कथा वाचक सामाजिक संत रवि जी समदर्शी महाराज ने रामचरितमानस की महिमा और विभिन्न प्रसंगों का अत्यंत मार्मिक वर्णन किया। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संत रवि …

Read More »

जयकारों से गूंजा बालाजी मंदिर: सामूहिक सुंदरकांड पाठ और भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या दो खैरी रोड स्थित श्री बालाजी मंदिर में शनिवार को भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ कर भगवान हनुमान की आराधना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया, जिससे मंदिर परिसर …

Read More »

बदायूं में 15 केंद्रों पर उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न, 70% से अधिक रही अभ्यर्थियों की उपस्थिति

बदायूं। उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 जनपद के 15 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। प्रथम पाली में कुल 4320 अभ्यर्थियों में से 3038 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल …

Read More »

राष्ट्रीय लोक अदालत में 50,021 मामलों का निस्तारण, करोड़ों की क्षतिपूर्ति दिलाई

बदायूं। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में शनिवार को जनपद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष विवेक संगल ने मां …

Read More »

यूपी में मौसम का अलर्ट: 50 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं, कई जिलों में ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी

लखनऊ/बदायूं। मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी के अनुसार 15 मार्च 2026 को प्रदेश के कई जिलों में मौसम अचानक बदल सकता है। तेज झोंकेदार हवाओं के साथ गरज-चमक, वज्रपात और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत …

Read More »

दो सड़क हादसों से दहला कुंवरगांव: युवक की मौत, दो गंभीर घायल; गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी

कुंवरगांव। थाना क्षेत्र में शनिवार को कुछ ही देर के अंतराल में हुए दो सड़क हादसों से इलाके में सनसनी फैल गई। पहले हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके …

Read More »